फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस मेमोरियल स्कूल टीम ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
हरदोई में जीत के बाद जश्र मनाते जेएस मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राएं। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद हरदोई के खेल स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय यूथ टेलेंट सर्च उत्तर प्रदेश कप 2021 में जिले के जेएस मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय के छात्रों ने कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पांचवें यूथ टेलेंट सर्च उत्तर प्रदेश कप 2021 के तहत खेल स्टेडियम हरदोई में 29 और 30 अक्तूबर को एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, खोखो, वॉलीबाल, योग और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कबड्डी प्रतियोगिता में शहर के आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले में जेएस मेमोरियल स्कूल की टीम ने ब्लूमिंग बड्स को 21-6 के बड़े अंतर से पराजित किया। जेएस मेमोरियल के प्रधानाचार्य अनिल यादव ने टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनपद पहुंचने पर टीम के सभी सदस्यों और कोच का कॉलेज में सम्मान किया जाएगा। उप प्रधानाचार्य नीलम भाटिया ने भी टीम के सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें