फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में अच्छी बातों को ग्रहण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री अजितनाथ जिनालय कटरा में शनिवार को प्रतिज्ञा श्री, परीक्षा श्री, प्रेक्षा श्री ने प्रवचन दिए। प्रतिज्ञा श्री ने कहा कि जीवन में अच्छी बातों को ग्रहण करो बुरी बातों को छोड़ने का प्रयास करो। यदि जीवन में पेंसिल बनकर अच्छा न लिख सको तो कोई बात नहीं परंतु रबर बनकर गलत बातों को मिटाने का प्रयास करो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में दैनिक डायरी कई बार लिखी है। जीवन में दिल की डायरी को लिखने का प्रयास करो। जीवन में किसी की अच्छी बातें नहीं ले सकते तो कोई बात नहीं परंतु बुरी बातें ग्रहण करने का प्रयास मत करो। जीवन में सकारात्मक विचारों को धारण करने का प्रयास करो। संसार इंद्रजाल, मायाजाल सपने की तरह है। आत्मा शाश्वत है जीवन को व्यवस्थित करने का प्रयास करो जीवन को संवारने का प्रयास करें। जीवन में सकारात्मक विचारों को लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें