फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला देवी में दो घरों से तीन लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो घरों से करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। एक घर में चोरों ने नकब लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। गृहस्वामियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी बालिस्टर सिंह बृहस्पतिवार की रात घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा दिया। नकब लगाकर चोर कमरे के अंदर दाखिल हो गए और अलमारी व बक्से में रखी सोने की झुमकी, सोने की चेन, करधनी पायल आदि सामान चोरी कर ले गए।
वहीं चोर गांव निवासी पवन कुमार के घर में छत पर चढ़ने के बाद जीना के रास्ता से दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से से सोने की झुमकी, सोने की चेन, बेसर, तीन अंगूठी, बेंदा, पायल, करधनी व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी की। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर गृहस्वामियों से जानकारी ली। चोर दोनों घरों से करीब तीन लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें