फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो घरों के ताले तोड़कर 2.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 10 Mar 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों के ताले तोड़कर 2.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन

दिवन्हपुर साहनी और हरनागरपुर में वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। त्योहार से पहले सक्रिय हुए चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस ने गांव हरनागरपुर और दिवन्हपुर साहनी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी गए सामान आदि के बारे में गृहस्वामियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिवन्हपुर साहनी निवासी सियादेवी ने बताया कि शनिवार की शाम घर के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इस बीच चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी। घर लौटने पर चोरी के बारे में जानकारी हो सकी। चोर जंगला को तोड़ कर अंदर दाखिल हुए थे। 30 हजार रुपये की नकदी, करधनी, कुंडल आदि सामान चोरी कर ले गए। दूसरी घटना गांव हरनागपुर निवासी शकुंतला देवी के घर में हुई। पीड़िता ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ बाहर रहतीं हैं। गांव स्थित घर में ताला लगा हुआ है। चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर सोने की चेन, दो अंगूठी, पायल आदि सामान चोरी कर लिया। दोनों ही घटनाओं की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें