फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों हांका अर्जुन का रथ, जया किशोरी ने समझाई निस्वार्थ प्रेम की कथा; भजनों पर झूमे लोग

Thu, 30 Jul 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन जया किशोरी ने निस्वार्थ प्रेम को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे बड़ा मार्ग बताया। कथा विश्राम के बाद भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने उन्हें भावुक विदाई दी।
विज्ञापन
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड के राजदेवम गार्डन में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को भावुक माहौल में विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिन कथावाचक जया किशोरी ने निस्वार्थ प्रेम की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते में यदि स्वार्थ है तो वह व्यर्थ है।
विज्ञापन


जया किशोरी ने कहा कि निस्वार्थ प्रेम की ताकत ही है कि संपूर्ण सृष्टि को चलाने वाले भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी ठकुराई भूलकर अर्जुन का रथ हांका और दुर्योधन की मेवा छोड़कर विदुर के घर साग खाया। सबसे ऊंची प्रेम सगाई... भजन के माध्यम से उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति केवल छल-कपट रहित निस्वार्थ प्रेम से ही संभव है।

भजनों पर झूमे, नम आंखों से दी विदाई
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो..., मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे... और मोहन आवो तो सही... जैसे भजनों पर पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु झूम उठे। कथा विश्राम के बाद जब जया किशोरी विदा होने लगीं तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान बाबू रोशनलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राधा गुप्ता, विकास मांगलिक, जयश्री मांगलिक, अनिल गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, विपिन गुप्ता, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें