फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पुल बंद होने के चार घंटे में ही लगा भयंकर जाम

Tue, 29 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन भी हुआ फेल, फंसे रहे सैकड़ों वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जवाहर पुल पर सोमवार को गुजरात से आई टीम ने पुल को लिफ्ट करके रोलर बियरिंग फिट करने का काम शुरू किया। इसके कारण पुल पर दोपहर 1:15 बजे से पांच बजे तक ट्रैफिक बंद रखा गया। जवाहर पुल के बंद होने से यातायात व्यवस्था एकदम बिगड़ गई।
विज्ञापन


डायवर्जन के बाद भी वाहनों का आवागमन नहीं रुक सका। शाहदरा, नुनिहाई, अंबेडकर पुल, यमुना किनारा रोड और जीवनी मंडी पर लोग जाम में फंसे रहे। शाम साढ़े छह तक ट्रैफिक सुचारू नहीं हो सका था।

जवाहर पुल पर मरम्मत कार्य के लिए तीन दिन बियरिंग फिट करने का काम किया जाना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तीन घंटे के लिए पुल को बंद रखने की सूचना दी थी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को इस रूट से आने वाले वाहनों को अन्य रूटों से गुजारने के लिए डायवर्जन करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने शाहदरा और अंबेडकर पुल से वाहनों का डायवर्जन लागू किया था। दोपहर सवा बजे पुल पर आवागमन बंद किए जाने के एक घंटे के बाद ही यातायात व्यवस्था चरमराने लगी। रामबाग से वाटर वर्क्स की ओर आने वाले वाहन चालकों ने जवाहर पुल के साथ वाले पुल से विपरीत दिशा से गाड़ियां निकालना शुरू कर दिया। अगर इन वाहनों को शाहदरा चुंगी या रामबाग चौराहे से ही रामबाग स्मारक रोड की ओर निकाला जाता है तो ये स्थिति नहीं बन पाती।


दोपहर साढ़े तीन बजे रामबाग चौराहे से रामबाग स्मारक रोड होकर अंबेडकर पुल की ओर जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लग गया। यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से शाहदरा या नुनिहाई होकर निकलने वाले वाहन भी फंस गए। इसका असर जीवनी मंडी, अंबेडकर पुल और यमुना किनारा मार्ग पर भी देखने को मिला। लोग घंटों तक जाम में फंसकर जूझते रहे।  

यहां घंटों फंसे रहे वाहन
-शाहदरा, रामबाग, वाटर वर्क्स चौराहा
-जीवनी मंडी, अंबेडकर पुल, स्ट्रैची ब्रिज
-बेलनगंज, हाथी घाट, यमुना किनारा मार्ग

30 साल तक चलेंगी बियरिंग
एनएचएआई की टीम ने सुबह से पुल के ऊपरी हिस्से में रोलर बियरिंग बदलने का काम शुरू किया। दोपहर सवा बजे पुल को लिफ्ट करके मध्य भाग में रोलर बियरिंग फिट की गईं। एक्सपर्ट्स ने बताया कि बियरिंग संस्पेंशन पैदा करने का काम करेंगी। इस बियरिंग को भार सहने की क्षमता के मुताबिक बनाया जाता है। तीन हिस्सों में कुल नौ बियरिंग फिट की जानी है। ये बियरिंग तकरीबन 30 साल तक काम करेंगी। लेकिन इनका मेंटेनेंस भी बेहद जरूरी है।

कई दिन झेलना पड़ेगा जाम
सोमवार को शाम सात बजे तक बियरिंग फिट किए जाने का काम पूरा नहीं हो सका था। अंधेरा होने के कारण टीम के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बियरिंग लगाने का काम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मंगलवार को भी पुल पर कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक को रोका जा सकता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी सिंह ने बताया कि पुल पर काम जारी है। कुछ घंटे के लिए ही ब्लाक (ट्रैफिक रोकना) लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें