फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठेरिया ने भी माना, नहीं हुई बीफ पार्टी

Tue, 29 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ram shankar katheria - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पिछले दिनों केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) में बीफ पार्टी के आरोपों की शुरुआती जांच को ही सही मान लिया गया है। उसी कच्ची रिपोर्ट को पक्का मानते हुए जांच की इतिश्री कर दी है। खानापूर्ति करते हुए मामले को ठंडा करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने भी इस शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर ही केएचएस को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों केएचएस के छात्रावास में पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसे बीफ पार्टी बताया जा रहा था। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने पार्टी में शामिल छात्रों और केएचएस प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया ने भी आनन-फानन में मामले की जांच के आदेश कर दिए। इस आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर केएचएस की आठ सदस्यीय टीम ने जांच भी पूरी करके अपनी रिपोर्ट कठेरिया को सौंप दी। इसमें सीओ अनुराग वत्स और सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान का हवाला देते हुए कहा गया कि निरीक्षण में प्रकरण से संबंधित छात्रावास में कोई गतिविधि नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो कठेरिया ने इसी रिपोर्ट को सही मान मानते हुए अपने मंत्रालय को इस बाबत अवगत करा दिया है। बताया जा रहा है कि यही रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय भी भेज दी गई है।

केएचएस की टीम में ये थे शामिल
 प्रो. हरीशंकर, डा. गंगाधर बानोडे, डा. जोगेंद्र सिंह मीणा, तस्मीना हुसैन, डा. सपना गुप्ता, अनिल कुमार चौधरी, मुइयाराम मीणा, एसपी सुंदरियाल।

कमेटी के सामने पेश होंगे छात्र
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में कथित बीफ पार्टी करने के आरोपी पांचों विदेशी छात्र कमेटी के सामने पेश होंगे। इनसे पार्टी के आयोजन के बारे में पूछा जाएगा। बताया जाता है कि छात्र मंगलवार तक संस्थान में आ सकते हैं। बता दें कि जांच कमेटी ने पहले ही ऐसी किसी भी पार्टी के साक्ष्य न मिलने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

 
शिलांग में निदेशक से हो सकती है चर्चा
शिलांग में स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान की नई इमारत का उद्घाटन करने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को पहुंच रही हैं। उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडे भी पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि वे वहां कथित बीफ पार्टी के बारे में मंत्री से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि आगरा मुख्यालय है और इसकी मदद से तीन एकड़ में शिलांग में नई इमारत बनाई जा रही है। इसमें भारतीय दर्शन, संस्कृति, योग, संगीत की शिक्षा दी जाएगी। हिंदी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में शोध प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें