आगरा की एतिहासिक राम बरात आज निकलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई। हालांकि मौसम सुबह से ही खराब हो रहा है। सुबह-सुबह रिमझिम बारिश से दिन की शुरूआत हुई है।
आगरा में शनिवार यानि आज उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात शहर से निकलेगी। इस दौरान तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बादल और ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
शनिवार को राम बारात के साथ ऐतिहासिक जनकपुरी आयोजन शुरू हो जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। शुक्रवार को भी शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार और रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 28.9
न्यूनतम तापमान- 23.6
सूर्योदय- 6:07
सूर्यास्त- 6:11
एक्यूआई- 35