फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस के मुखबिर ने व्यापारी को लोहे के पाइप से पीटा, वो चीखता रहा नहीं आया रहम; चौथ न देने पर बना हैवान

Sat, 28 Sep 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस के मुखबिर ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। चौथ न देने पर उसने कबाड़ व्यापारी को लोहे के पाइप से पीटा। वो चीखता रहा, लेकिन आरोपी को रहम न आया। व्यापारी को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सेवला इलाके में पुलिस के मुखबिर ने चौथ नहीं देने पर कबाड़ व्यापारी को लोहे के पाइपों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस मामले में मुखबिर सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अमर विहार कालोनी, सेवला के सलमान अपने भाई आशिक के साथ कबाड़ का काम करते हैं। आशिक ने बताया कि 19 सितंबर की रात पुलिस चोरी का माल खरीदने के शक में सलमान को पकड़कर बुंदु कटरा चौकी ले आई। सेवला का रहने वाला मुखबिर मनीष ने चौकी से छुड़वाने की बात कही। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 15 हजार रुपये लेकर सलमान को छोड़ दिया।

इसके बाद मनीष ने 5 हजार रुपये मांगे। इनकार करने पर घर पर धमकाया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर को सेवला में मनीष, पंकज, दीपक समेत आधा दर्जन लोगों ने लोहे के पाइप से सलमान के सिर और चेहरे पर ताबड़ताेड़ करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें