गुर्जर आंदोलन के कारण आगरा-जयपुर रेलमार्ग शनिवार को पूरी तरह ठप हो गया। इस रूट से होकर जाने वाली छह ट्रेनों को 10 फरवरी और 19 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया गया है। ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है।
राजस्थान से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को शनिवार से झांसी-भोपाल के रूट से होकर गुजारा जा रहा है। रेल प्रशासन ने शनिवार को महुआ एक्सप्रेस, कोचिवेलु-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाराष्ट्र संपर्क क्रांति समेत आठ ट्रेनों को बदले हुए रूट से होकर गुजारा।
दले हुए रूट से यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। तमाम यात्रियों ने अपने आरक्षण भी रद्द कराए हैं। रेल प्रशासन ने 10 से 13 फरवरी तक ट्रेनों को बदले हुए रूट से ही होकर गुजारने का फैसला किया है।
इनमें बांद्रा संपर्क क्रांति, मुंबई राजधानी, राज एक्सप्रेस अगस्त क्रांति, ओखा इलाहाबाद एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, मुंबई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत 33 गाड़ियों को बदले हुए रूटों से होकर गुजारा जाएगा।
ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
गाड़ी का नाम निरस्त तिथि
अंत्योदय एक्सप्रेस 10 फरवरी
जम्मूतवी एक्सप्रेस 10
जनता एक्सप्रेस 10
पश्चिम एक्सप्रेस 10
अवध एक्सप्रेस 10
देहरादून एक्सप्रेस 10
जनता एक्सप्रेस 11 फरवरी
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 11
अगस्त क्रांति एक्सप्रेस 11
देहरादून एक्सप्रेस 11
अहमदाबाद-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति 11
इंदौर जम्मूतवी एक्सप्रेस 11
अजीमाबाद एक्सप्रेस 11
जनता एक्सप्रेस 12 फरवरी
पश्चिम एक्सप्रेस 12
देहरादून एक्सप्रेस 12
अवध एक्सप्रेस 12
अहमदाबाद इंटरसिटी 12
जनता एक्सप्रेस 13 फरवरी
महाराष्ट्र संपर्क क्रांति 13
गोल्डन टेंपल 13
अगस्त क्रांति 13
देहरादून एक्सप्रेस 13