फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गोदाम में लगी आग की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे गोदाम में लगी आग की जांच शुरू
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम नुकसान के आकलन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। नगर के रेलवे के नियंत्रण कक्ष के पीछे स्थित एसएंडटी (सिग्नल एंड टेलीकॉम) विभाग के गोदाम में लगी आग जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। प्रयागराज से भेजी गई टीम आग लगने के कारणों, आग में क्या-क्या जला, कितना नुकसान हुआ आदि की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम आग की सूचना पर दमकल टीम के साथ ही रेलवे की अफसर भी पहुंचे थे। छह बजे से लगी आग 10 बजे के बाद तक बुझाई जा सकी थी। रेलवे ने सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के गोदाम में लगी आग की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीईईजी सत्येन्द्र कुमार, सीनियर डीएसपी कोआर्डिनेटर सौरभ श्रीवास्तव व सीनियर डीएससी मनोज कुमार शामिल रहे। उन्होंने सोमवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम के मुताबिक, आग किन कारणों से लगी, आग में क्या-क्या जला है और रेलवे की संपत्ति का कितना नुकसान हुआ है का आंकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट डीआरएम इलाहाबाद को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें