फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: थाने से भाग गए लूट के आरोपी, मामले की जांच शुरू; दर्ज किए गए पुलिसकर्मियों के बयान

Tue, 03 Oct 2023 08:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में थाने से लूट के आरोपी भाग गए। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
लुटेरे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में थाना ट्रांस यमुना से लूट के आरोपी के भागने के मामले में सोमवार को पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि आरोपी को हिरासत में लिए जाने की लिखापढ़ी नहीं होने से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसीपी छत्ता आरके सिंह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे।

विज्ञापन


फरह, मथुरा निवासी सलमान को ट्रांस यमुना पुलिस ने पकड़ा था। फरह पुलिस ने सूचना दी थी। आरोपी को थाना लाया गया। सलमान लूट के मामले में वांछित था। फरह पुलिस के आगरा आने से पहले ही आरोपी थाने से भाग निकला था। हालांकि बाद में पकड़ लिया गया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया था। इस पर जांच के आदेश किए गए।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सैलानियों में ताजमहल की दीवानगी, तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा ने निहारा; किला व सीकरी भी रहे गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसीपी छत्ता ने पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के थाने से भागने के समय पहरा ड्यूटी किसकी थी? मुंशी कौन-कौन था? यह सब पता किया गया। इन सभी के बयान लिए गए। एसीपी अपनी रिपोर्ट डीसीपी सिटी को सौपेंगे। लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें