फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीएएमएस की डिग्री लेकर करा रहे प्रसव या ऑपरेशन...तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार, जांच के लिए बनी कमेटी

Tue, 03 Oct 2023 08:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बीएएमएस की डिग्री लेकर प्रसव या ऑपरेशन करा रहें तो ऐसे डॉक्टर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। 
विज्ञापन
Agra News : डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आयुर्वेदिक बीएएमएस की डिग्री लेकर प्रसव कराने, ऑपरेशन करने व एलोपैथिक इलाज कर रहे क्लीनिकों पर शिकंजा कसेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सत्यापन के लिए संयुक्त कमेटी बनाई है। यह कमेटी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी दवाखानों की जांच करेगी।

विज्ञापन


प्रीति हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डिग्री लेकर एलोपैथिक इलाज कर रहे अस्पताल व क्लीनिक जांच के दायरे में आ गए हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाई है। कमेटी पंजीकरण से लेकर क्लीनिक व अस्पतालों में जांच करेंगी। ऐसे अस्पताल सील किए जाएंगे। संचालकों पर केस दर्ज कराया जाएगा। पंजीकरण भी निरस्त होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें