फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भोले बाबा ग्रुप समेत चार फर्मों की जांच पूरी, दाऊजी की अंतिम दौर में

विज्ञापन
सूर्य नगर ​स्थित भोले बाबा डेयरी ग्रुप के आवास पर पांचवे दिन भी इकम टैक्स की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
आगरा। धौलपुर फ्रेश ब्रांड के नाम से घी बनाकर बेचने वाले भोले बाबा मिल्क फूड्स ग्रुप, दाऊजी ग्रुप समेत पांच फर्मों की जांच पांचवें दिन जारी रही। देर रात भोले बाबा ग्रुप, पोद्दार ग्रुप, बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप और जोधपुर के मलानी ग्रुप के ठिकानों पर चल रही जांच पूरी हो गई। आयकर अधिकारी सैकड़ों सील किए बॉक्स में दस्तावेज व नकदी-आभूषण लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को दाऊजी ग्रुप की भी जांच पूरी कर टीमें परिसर छोड़ सकती हैं। फिलहाल जांच कर रही टीमें सभी फर्मों में मिले दस्तावेज में मौजूद रिकाॅर्ड, परिसरों व नजदीकी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का मिलान करने में जुटी हैं। मामले में 100 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक डाटा जारी किया जाएगा।

बता दें, आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर अधिकारी हर्षवर्धन, तरुण सैनी, सोहनलाल, वरुण गोयल, रंजन सैनी व संजीव कुमार की टीमें नेहरू नगर निवासी कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गोविंद व तरुण अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, जितेंद्र व वीरेंद्र अग्रवाल, कमला नगर निवासी गौरव व सौरव बंसल व अन्य के आगरा, कानपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर व दिल्ली समेत देशभर के 35 से ज्यादा आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर जांच कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें