आगरा। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को अधिवक्ता से माध्यम से नोटिस भेजा है। आगरा कॉलेज के सामने एमजीरोड पर बने धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की है। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा नवाटा निवासी कुंवर अजय तोमर ने बताया कि धारा 80 सीपीसी के तहत नोटिस भेजा है। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार कोई भी धार्मिक स्थल सड़क के बीच में अवरोध नहीं बन सकता है। आगरा कॉलेज के पास एमजी रोड के बीच में बने धार्मिक स्थल को नहीं हटाया गया है। वह कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। 60 दिन के अंदर नहीं हटाया गया तो वह न्यायालय में वाद दायर करेंगे। संवाद