आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में विषय विशेषज्ञों के चयन के लिए वॉक-इन साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 व 22 अक्तूबर होगी। पैनल की ओर से साक्षात्कार विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह और जेपी सभागार में होंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय ही निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। सभी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्रों की छायाप्रति लगानी होगी। साक्षात्कार के समय मूल अभिलेख भी पैनल के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक पहले दिन अतिथि गृह में दोपहर 03:00 बजे से फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्युटिक्स, फार्माकोलॉजी, सुबह 10:00 बजे से सिविल इंजीनियरिंग, 11:00 बजे से कंप्यूटर अप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, दोपहर 02:30 बजे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, शाम 03:30 बजे से गणित विषय का साक्षात्कार होगा। वहीं, जेपी सभागार के हॉल-एक में सुबह 10:00 बजे से अंग्रेजी, अंग्रेजी (कम्यूनिकेशन स्किल), दोपहर 12:00 बजे से हिंदी, दोपहर 02:00 बजे से इतिहास, दोपहर 03:00 बजे से पत्रकारिता, फ्रेंच, जर्मन व रशियन भाषा का साक्षात्कार होगा। जेपी सभागार के हाल-दो में सुबह 10:00 बजे से मैनेजमेंट, मैनेजमेंट (एकाउंटिंग), मैनेजमेंट (फाइनेंस), मैनजमेंट (होटल कैटरिंग), मैनेजमेंट (एचआर), मैनेजमेंट (ह्यूमन रिसोर्स), मैनेजमेंट (ह्यमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स), मैनेजमेंट (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), मैनेजमेंट (ट्रेवल एंड टूरिज्म) और मैनेजमेंट/कॉमर्स विषयों के लिए साक्षात्कार होगा।