फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आईएसबीटी पर फिर से फ्री वाई-फाई की सुविधा

Thu, 08 Jun 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एनएच 2 के पास ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर यात्रियों के लिए नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसी सप्ताह में ईदगाह बस स्टैंड पर भी यात्रियों को ये सहूलियत दी जाएगी। मुंबई की कंपनी टीजी कनेक्ट ने आईएसबीटी पर सेटअप लगाकर सुविधा देना शुरू कर दिया है।
 
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मुंबई की कंपनी टीजी कनेक्ट से करार किया गया है। यात्री अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से टीजी कनेक्ट का एप डाउनलोड करके भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


अगले चरण में ईदगाह बस स्टैंड पर मुफ्त वाईफाई शुरू होगा। दूसरे चरण में परिवहन निगम बिजलीघर बस स्टैंड और इसके बाद मथुरा व भूतेश्वर बस स्टैंडों की बारी आएगी। वाईफाई सुविधा के शुभारंभ के मौके पर आरएम पार्थसारथी शर्मा, एआरएम मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

बता दें कि आईएसबीटी पर तकरीबन तीन साल पूर्व भी परिवहन निगम ने मुफ्त वाईफाई सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की थी। लेकिन खराबी आने के बाद छह माह बाद भी ये योजना दम तोड़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें