मैनपुरी।जांच के लिए भेजे गए कीटनाशक दवाओं के पांच नमूने फेल हो गए। रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने संबंधित पांच विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सभी को दवा के स्टॉक का विक्रय न करने की चेतावनी दी गई है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने कीटनाशक दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे थे।
प्रयोगशाला में जांच में पांचों नमूने फेल हो गए। इसमें किसान बीज भंडार कीरतपुर से लिया गया इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत, संजीव ट्रेडिंग कंपनी रुस्तमपुर से लिया गया प्रोफेनोफास 40 प्रतिशत प्लस साइपरमैथ्रिन चार प्रतिशत, हाईटक ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर्स एंड सीड्स आगरा रोड से लिया गया मेटसल्फ्यूरॉन मिथाईल 20 प्रतिशत, गौतबुद्ध बीज भंडार बेवर से लिया गया मैट्रीब्यूजन 70 प्रतिशत और श्री बाबूराम खाद बीज भंडार भारापुर किशनी से लिया गया मैंकोजेब 75 प्रतिशत का नमूना शामिल है। इन नमूनों में दवा की मात्रा निर्धारित से कम पाई गई। इसी के आधार पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने इन सभी पांच विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
तीन दिन में देना होगा जवाब
पांचों विक्रेताओं को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने लाइसेंस के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।उनसे तीन दिन में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। अगर जवाब नहीं दिया जाता है अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जांच में पांच कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। इन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। संबंधित दवा का स्टॉक विक्रय भी प्रतिबंधित कर दिया है।
-डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।