फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी, प्लेटफॉर्म नंबर एक छावनी में तब्दील; यात्रियों में दहशत

Sat, 21 Oct 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी मच गई। डॉग स्क्वायड और रेलवे पुलिस फोर्स ने चेकिंग की। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी, चेकिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार की शाम को बम रखे होने की सूचना कॉल करके दी गई। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ-जीआरपी की टीमों ने कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म को यात्रियों से खाली करा लिया। इस प्लेटफॉर्म से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। बम निरोधक दस्ते व खोजी श्वान के साथ पुलिस टीमों ने एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


रेलवे के कंट्रोल रूम पर शाम 6:50 बजे अनजान व्यक्ति ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक व छह के बीच बम रखा हुआ है। इस पर रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी। कुछ ही देर में आरपीएफ व जीआरपी की टीमों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक और छह पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बाहर किया। वेटिंग रूम भी खाली करा लिए गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न
विज्ञापन


कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता, खोजी श्वान के साथ ही पुलिस टीमों ने प्लेटफार्म की तलाशी लेना शुरू की। टीमों ने वेटिंग रूम, रनिंग रूम से लेकर रेलवे ट्रैक तक खंगाला डाला मगर संदिग्ध वस्तु नहीं दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने एहतियातन प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रवेश भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ऑनलाइन मंगाया मंहगा लैपटॉप, डिब्बा खोला तो निकला ऐसा उपकरण; देखकर उड़ गए होश... कूरियर बॉय को बैठाया

इसी बीच स्टेशन से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों को दूसरे प्लेटफाॅर्म से होकर गुजारा गया। कुछ ट्रेनों को रास्ते में भी रोका गया। करीब सात बजे सुरक्षा बलों ने प्लेटफार्म पर किसी संदिग्ध वस्तु नहीं होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू किया जा सका। रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बम की झूठी सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया था। कॉल करने वाले की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें