फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों से कर सकेंगे व्यक्तिगत परीक्षार्थी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2022 बोर्ड परीक्षा के लिए व्यक्तिगत आवेदन के लिए अग्रसारित केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिले के आठ कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों से एक-एक हजार छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बालक आवेदन कर सकेंगे। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बालिकाएं आवेदन कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मानपुर हरी बेवर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घिरोर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किशनी, रघुवीर सिंह यादव राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नगला हार, और राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर को बालक और बालिका दोनों के मिश्रित आवेदन के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें