जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी निरस्त
इसके अलावा दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12, 19, 26 सितंबर को, जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। रानी कमलापति-निजामद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर को और हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवानों पर रहेगी नजर: कहां लगी है ड्यूटी और कहां है लोकेशन; तत्काल मिलेगी जानकारी
अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक निरस्त
वहीं कालका-शिरडी एक्सप्रेस 14, 17, 21, 24, 28 सितंबर को और शिरडी-कालका एक्सप्रेस 16, 19, 23, 27, 30 सितंबर को नहीं चलेगी। जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 स 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 11 स 29 सितंबर तक और छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस 12 से 30 सितंबर तक बंद रहेगी। कोरबा-अमृत्तसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और अमृत्तसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 13 से 30 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें - पहलवान दामाद का गुस्सा: ससुराल वाले ही नहीं पड़ोसियों को भी पीटा, एक का तोड़ा हाथ, दूसरे को पहुंचाया अस्पताल