फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की कायल है दुनिया: शार्लट

Wed, 10 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संस्कृति और सभ्यता का संगम है। भारतीय संस्कृति की पूरी दुुनिया कायल है। भले ही हमारा देश विकासशील देश की श्रेणी में आता हो लेकिन कई क्षेत्रों में दुनिया को रास्ता दिखाता है। यह कहना था बेल्जियम निवासी इनर व्हील क्लब की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शार्लट डी बोस का। वे मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में आयोजित क्लब की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। क्लब के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश में इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा बेहतरीन कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शार्लट डी बोस ने कहा कि दुनिया भर में जरूरत मंदों की सेवा के लिए इनर व्हील क्लब ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इस सिलसिले को न केवल जारी रखना है बल्कि नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन करें जहां मदद की सर्वाधिक जरूरत है। साथ ही क्लब में ऐसे लोगों को जोड़ें जिनमें समाज के लिए कुछ करने का जज्बा हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि कई सेवा प्रकल्प चल रहे हैं। उन्हें जारी रखें लेकिन शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है। लिहाजा अपने क्षेत्रों में गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए काम करें। उन्होंने सदस्यों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। डिस्ट्रिक चेयरमैन पिंकी बंसल ने कहा कि देश में क्लब की 311 शाखाएं हैं लेकिन आगरा में सबसे बेहतरीन काम हो रहा है। इससे पूर्व क्लब की अध्यक्ष नीलू धाकरे, सचिव मधु बघेल ने शार्लट डी बोस को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। बैंड की मधुर धुन के बीच उन्हें मंच तक लाया गया। नीलू धाकरे ने उन्हें बताया कि क्लब ने दो विद्यालयों को गोद लिया है जहां निर्धन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। प्रौढ़ शिक्षा, चिकित्सा, रक्तदान, पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डा. शोभी माथुर ने गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दीप्ति दुबे, मिनी मेहरा, मंजू जैन, प्रवीना जिंदल, सोनल बंसल, दीप्ति दयाल, सुभाषिनी पालीवाल, रमा भार्गव, शुभा शर्मा, शशि जैन, ऊषा गुप्ता, ज्योति मित्तल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें