फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत, गांव में शोक की लहर, आज आएगा पार्थिव शरीर

Tue, 13 Jul 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जानकारी के अनुसार सैनिक अनिल कुंतल का शव 13 जुलाई को सुबह उसके गांव पहुंचेगा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल कुंतल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी से अपने आवास पर लौट रहे सैनिक की रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सैनिक के निधन का समाचार सुन कर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। थाना मगोर्रा के गांव नगला भूरिया निवासी अनिल कुंतल (32 वर्ष) पुत्र श्रीचंद सिंह भारतीय सेना में आर्टिलरी रेजिमेंट में कार्यरत था।

विज्ञापन

सोमवार को युद्धाभ्यास कर वह अपने आवास पर लौट रहा था। रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिक के घर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार  सैनिक अनिल कुंतल का शव 13 जुलाई को सुबह उसके गांव पहुंचेगा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह व महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने गांव में पहुंच कर परिवार को संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें