फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फहराया जाएगा मथुरा का सबसे ऊंचा तिरंगा

Sun, 15 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में होने वाले कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, डीएम और एसएसपी अतिथि होंगे। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।  
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में 15 अगस्त (रविवार) को एक गरिमामय समारोह में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा 100 फीट ऊंचा एवं 36*24 फीट लंबे चौड़ा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर शामिल होंगे। 

विज्ञापन


जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक प्रो. डॉ. नीता अवस्थी ने बताया कि समारोह में ब्रज मंडल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों का सम्मान करने के साथ ही एक भव्य-विशालकाय तिरंगे का भी अनावरण किया जाएगा। 

सुबह करीब 11 बजे समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत आरके एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वीर रस के युवा कवि पंकज प्रखर ओजस्वी वाणी से समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें