लेखन प्रतियोगिता : मेरा सैनिक मेरा अभियान
कलम उठाएं और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध व कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सात से कक्षा 10 के बच्चे हिस्सा ले सकते है। विषय ‘मेरा सैनिक मेरा अभियान’ पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
परिवार संग गाएं जन-गण-मन
15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो 9927122294 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई तस्वीर ही स्वीकार की जाएंगी।
काव्य कैफे में गूंजेंगी देश प्रेम से भरी कविताएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
जानें कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टियां
auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होंगी।
विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें-9927122294