फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोगों में बढ़े सांप्रदायिक सद्भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति दूर हो और दया भाव का विकास हो। राजीव गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। आज भारत दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुपरपावर बन गया है। उनके द्वारा देश के लिए किए गए सामाजिक और आर्थिक कार्यों को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साफतौर पर देखा जा सकता है। राजीव गांधी ने देश के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय अखंडता का प्रयास किया। एडीएम बी राम, डिप्टी कलेक्टर प्रेमप्रकाश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र कुमार, नाजिर रोहित दुबे, अनिल सक्सैना, वीरेश पाठक, अनुज मौजूद रहे।
----
एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर एसपी अशोक कुमार राय ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भारतवासियों की भावनात्मक एकता के लिए कार्य करने तथा सभी मामले बातचीत व संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। पुलिसकर्मी थाने में फरियाद लेकर आने वालों का सम्मान करें। उनकी समस्या का समाधान करते हुए अपराधियों को जेल भेजने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें