मैनपुरी। शहरी क्षेत्र के 2757 विद्युत उपभोक्ताओं पर 12.65 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। कई बार नोटिस के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। अब विद्युत निगम इन पर कार्रवाई के लिए तैयारी कर रहा है। अभियान चलाकर कनेक्शन विच्छेदित कर बिल वसूल किया जाएगा।
पांच विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन उपकेंद्रों से आपूर्ति लेने वाले 2757 उपभोक्ताओं पर कुल 12.65 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। खास बात यह है कि केवल 96 बकाएदारों पर ही 3.22 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। ये वे उपभोक्ता हैं जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है।
यहां इतना बकाया
सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के 41 बकाएदारों पर 1.50 करोड़ रुपये, ज्योंती रोड उपकेंद्र के आठ उपभोक्ताओं पर 15 लाख, देवी रोड उपकेंद्र के 13 उपभोक्ताओं पर 14 लाख, करहल रोड उपकेंद्र के 10 उपभोक्ताओं पर 38 लाख रुपये और पॉवर हाउस उपकेंद्र के 24 उपभोक्ताओं पर 1.15 करोड़ रुपये बकाया है। बिल वसूली के लिए विद्युत निगम रक्षाबंधन के बाद अभियान चलाकर कनक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी कराएगा।
----
शहरी क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बिल बकाया है उन्हें लगातार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही अभियान के माध्यम से उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।