फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार आने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विकास खंड मैनपुरी के ग्राम देवामई के कई घरों में पहुंचकर रविवार को ग्रामीणों से संवाद किया। डीएम ने कहा कि बुखार आने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक से स्वास्थ्य सेवाएं लें। किसी भी दशा में झोलाछाप, अप्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज न कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने आशा मीना, सुमन, आंगनबाडी कार्यकर्ता ममता से कहा कि घर-घर जाकर लोगों को बीमार होने की दशा में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, घरों के आसपास साफ पानी एकत्रित न होने देने, जल पात्रों को नियमित रूप से साफ करने के लिए जागरूक करें। प्रभारी चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव गांव के प्रत्येक घर में दो दिन के अंतराल पर घरों के अंदर दवा का छिड़काव कराएं। तालाब में नियमित रूप से दवा डाली जाए। सफाईकर्मी नियमित रूप से नालियों की सफाई करें। जहां भी जलभराव हो वहां जल निकासी के प्रबंध किए जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पीपी सिंह, परियोजना निदेशक केके सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पपेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर मौजूद रहे।
--------
इमरजेंसी के गेट पर रहें दो एंबुलेंस
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड, डेंगू वार्ड, आयुष्मान वार्ड, बालरोग वार्ड, हड्डी वार्ड, सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। आपातकालीन वार्ड के मुख्य द्वार पर व्हीलचेयर, स्टेचर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इमरजेंसी पर दो एंबुलेंस, कम से कम दो व्हीलचेयर, दो स्ट्रेचर हर समय उपलब्ध रहें। जिससे आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि किसी गंभीर मरीज को रेफर करना पड़े तो एंबुलेंस का इंतजार न करना पड़े। जिला चिकित्सालय में बुखार से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं इसलिए इमरजेंसी वार्ड के द्वितीय तल पर सभागार के बाहर खाली स्थान पर कम से कम छह नए बेड लगाए जाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रत्येक दो घंटे बाद आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखें। दिन में कम से कम दो बार अन्य वार्डों का भी भ्रमण कर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लें। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पीपी सिंह, आरके सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें