फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो साल में 23 गर्लफ्रेंड...50 का टारगेट, इन युवतियों को प्यार में फंसाता; इमरान के फोन में ऐसे फोटो-वीडियो

Wed, 11 Jun 2025 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

Muslim Man Traps 23 Hindu Girls: मथुरा में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाले आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाता था और उसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाता। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करता था।
विज्ञापन
आरोपी इमरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक मुस्लिम ऑटो चालक को ईद पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें तमाम लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। 
विज्ञापन



पुलिस आरोपी के मोबाइल के माध्यम से केस को मजबूत करने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल साइबर मुख्यालय भेजा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने अकाउंट के यूआरएल आईडी की जानकारी के लिए संबंधित कंपनी को मेल भेजे हैं। ताकि उसके सभी अकाउंट की जानकारी पुलिस को मिल सके। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी ऑटो चालक इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इमरान पर आरोप था कि वह हिंदू नाम बताकर हिंदू लड़कियों और महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। 

उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता है। ईद पर युवक ने एक भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में वह हिंदुओं से ईद पर घर से बाहर न निकलने की बोल रहा है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
 

युवक का फोन देख पुलिस के उड़े होश
इसकी जानकारी जब हिंदूवादी नेताओं को लगी तो उन्होंने शनिवार की रात को भरतपुर गेट चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रविवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। 
 

ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान

'कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं होती, जितनी मेरी गर्लफ्रेंड हैं'
आरोपी के मोबाइल ने लड़कियां और शादीशुदा महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। उसने अपने वाट्सएप डीपी पर भी स्पष्ट लिखा है कि कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं होती, जितनी मेरी गर्लफ्रेंड हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: भतीजे से हैवानियत...वो चीखता रहा नहीं आया रहम, फिर चाचा ने इसलिए खुद फंदे पर लटक कर दे दी जान

 

मेरी 23 गर्लफ्रेड हैं वह भी दो साल में। एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि वैसे तो मुझे 50 गर्लफ्रेंड पटानी थीं। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल को साइबर मुख्यालय भेजा है। साथ ही यूआरएल आई-डी के जरिए वह किससे बात करता था।
 

किस लोकेशन पर बात की। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी ने जिनके साथ गलत काम किया है, पुलिस उन लड़कियों और महिलाओं के घर जाकर उन्हें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहेगी। यदि पीड़िता स्वयं तहरीर देती हैं तो ठीक नहीं तो उनकी काउंसिंल की जाएगी। 

पिछले दो से तीन साल का मांगा है इतिहास
सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर आरोपी सक्रिय था। इसलिए सभी प्लेटफार्म के अधिकारियों को साइबर मुख्यालय से मेल भेजकर पिछले दो से तीन साल का इतिहास मांगा है। वाटसअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कई स्थानों पर युवक की आईडी थी। 
 

इन सभी आईडी से पिछले तीन साल में आरोपी ने किस किस लड़की या महिला से मैसेज के द्वारा बात की है और उसे मिटा दिया है। यह भी पुलिस साइबर मुख्यालय की मदद से निकलवाने का प्रयास कर रही है।

 
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के मोबाइल को उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति बना चुकी है। इसके लिए मोबाइल से उसका पूरा इतिहास निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ने जिन पीड़िताओं के साथ गलत किया है, उनके घर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए समझाया जाएगा। ताकि आरोपी युवक के खिलाफ मजबूत केस तैयार हो और वह जेल से बाहर न आ सके।-भूषण वर्मा, सीओ सिटी मथुरा

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: इसलिए साजिश में शामिल हुआ था आकाश राजपूत, सोनम ने दिया था ये सामान; चौंकाने वाला खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें