फरिहा के एक गांव में 8 वर्षीय बालक मंगलवार रात करीब 9 बजे शौच करने के लिए गया था। उसका रिश्ते का 15 वर्षीय चाचा ने उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक की हालत खराब होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और 4 साल पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका शव घर के पीछे निकल रही सरिया के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ मिला।