फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान जंगल में अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। पुलिस ने रविवार को चौगान के जंगल में छापा मारकर बंद पड़े नलकूप के पास चल रही अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी पकड़ी। एक आरोपी भी पकड़ा गया। जबकि दूसरा फरार हो गया पुलिस को मौके से रायफल, तमंचे, कारतूस और उपकरण मिले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि गांव चौगान के जंगल में अवैध असलाह बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर रविवार को छापा मारा गया। दो लोग तमंचे बना रहे थे। पुलिस को देख एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि एक को सिपाहियों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक अमर सिंह निवासी नगला मनी, एत्मादपुर है।
आरोपी ने फरार साथी का नाम राजेश बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों तमंचे व रायफल बनाकर बेचते हैं। पुलिस को मौके से एक रायफल, चार तमंचे, छह कारतूस, एक पौनिया और कुछ अधबने तमंचे, लोहे की रॉड, बनाने के उपकरण आदि समान बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपी 2021 में नोएडा के थाना इक्कोटेक से भी तमंचा बेचने के मामले में जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद चुनाव में असलाह की मांग को देखते हुए फिर तमंचे बनाने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें