फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा-2022 के लिए अभी तक केंद्रों की आखिरी सूची जारी नहीं हो पाई है। जबकि 25 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। प्रदेश के 49 जिलों से केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। यहां देरी हो रही है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने के लिए पहले 19 जनवरी तक का समय दिया गया था। बाद में तारीख बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई थी। मंडल में आगरा ही नहीं फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा जिलों में भी अभी तक अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। जिले में जारी की गई परीक्षा केंद्रों की प्राथमिक सूची के आधार पर कुल 297 आपत्तियां व प्रार्थनापत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मिले। अभी तक इनका निस्तारण नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से आपत्तियों के आधार पर केंद्रों का सत्यापन कराया गया। रिपोर्ट मिलने में कुछ देरी हुई। एक-दो दिन में ही अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें