फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ जीतो तो चुनाव भी जीतोगे: तेजप्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। समाजवादी पार्टी विकासखंड किशनी का बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बृहस्पतिवार को एक मैरिज होम में हुआ। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि बूथ का नेता ही सबसे बड़ा नेता होता है। सपा बूथ जीता तो चुनाव भी जीता की थीम पर ही काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। समाजवादी सरकार बनने पर बूथ प्रभारी के प्रस्ताव से ही विकास कार्य कराए जाएंगे। भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। नए विकास कार्य कराने की बजाए सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का ही नाम बदलकर शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले कई तरह के दुष्प्रचार जनता के बीच फैलाएगी। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है।
जो पंचायत चुनाव में साबित भी हो चुका है। जनता ने भाजपा को हरा दिया लेकिन अधिकारियों से भाजपा को जिता दिया। प्रदेश में समाज का हर वर्ग भाजपा से परेशान है। 2022 में सपा की सरकार बनना तय है। चेयरमैन संजय गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगराम सिंह यादव, नरेंद्र संगम, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, हरेंद्र यादव, गोपी यादव, मिलापसिंह यादव, उपदेश यादव, कमलेश ठेकेदार, किशनपाल यादव, रामपाल यादव, सुमन दिवाकर, मीरा यादव, सिंटू शाक्य, प्रदीप वर्मा, कैलाश चंद्र गुप्ता, अशरफ अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें