फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: बैंक में काम करने वाली पत्नी की जासूसी कर रहा था पति, इस तरह दूर हुई गलतफहमी; बोला- गलती हो गई

Mon, 10 Apr 2023 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लव मैरिज के बाद दोनों के बीच  शक की दीवार खड़ी हो गई। कोरोना काल में जब पति को कहीं काम नहीं मिला, तो पत्नी ने बैंक में नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी का फोन पर बात करना भी उसे नागवार गुजरता था।
विज्ञापन
पत्नी पर था पति को शक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बैंक में नौकरी कर रही पत्नी का देर से घर आना और मोबाइल पर बात करना पति को बुरा लगता है। वीडियों कॉल कर लोकेशन पता करता है। ड्यूटी से लोटने पर सवाल-जबाव करता है। इस बात पर पति पत्नी में रार शुरू हो गई। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। उन्होंने पति के खिलाफ शिकायत की थी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई तो दोनों के बीच की दूरियां मिट गई। पति को गलती का अहसास हुआ दोनों साथ घर चले गए।

ये है मामला 

सदर क्षेत्र की एक युवती करीब 10 साल पहले घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। इस दौरान रास्ते में रोज मिलने वाले एक लड़के से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के शादी करने का फैसला किया। युवती के परिजन ने विरोध किया। इसके बाद वह परिवार के साथ हरीपर्वत क्षेत्र में आकर रहने लगे। इसके बावजूद भी करीब 6 साल पहले दोनों ने शादी कर ली। पत्नी बीए तक पढ़ी है, पति 8 वीं क्लास तक पढ़ा है। शादी के बाद पति मजदूरी करने लगा। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया। कोविड आने के बाद पति को काम मिलना कम हो गया। इस पर पत्नी ने पढ़े लिखे होने का फायदा उठाया और बैंक में नौकरी लगा ली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत

 

Trending Videos

कुछ दिन तक खुश रहा पति 

कुछ दिनों तक तो पत्नी की नौकरी लगने से पति खुश रहा। इसके बाद पत्नी पर शक करने लगा। दिन में कई बार बैंक में फोन कर जानकारी करने लगा। वीडियों कॉल पर बैंक में होने का सबूत मांगने लगा। पत्नी ने कई बार समझाया कि बैंक में अधिकारी के सामने फोन पर बात नही कर सकते। घर देर से आने पर सवाल जबाव करता। विरोध करने गाली गलौज कर हाथापाई करने लगता। पत्नी परेशान होकर 6 महीने पहले मायके आकर रहने लगी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई तो दाेनों के बीच की दूरियां मिट गई। पति को गलती का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों साथ घर चले गए।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: आगरा में सड़कों से हटाए होर्डिंग-पोस्टर, बिना अनुमति सभा पर रोक
विज्ञापन

इतने जोड़ों में हुआ समझौता 

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक नीलम राणा ने बताया कि रविवार को 60 जोड़े बुलाए गए थे। इनमे से 20 जोड़े आए। 5 में समझोता हो गया। 3 मामलों में मुकदमे के आदेश दिए। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।

ये भी पढ़ें - Agra: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर लोगों का बैंक अकाउंट कर देते थे साफ, दिल्ली से एक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें