फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गया सुहाग: करवा चौथ पूजा की पत्नी कर रही थी तैयार, तभी आई पति की मौत की खबर; मचा कोहराम

Wed, 01 Nov 2023 07:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करवा चौथ पूजा की पत्नी तैयारी कर रही थी। उसी समय खबर मिली की पति की मौत हो गई है। ये खबर मिलते ही पत्नी सुधबुध खो बैठी। परिवार में चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में करवा चौथ के दिन ही पत्नी का सुहाग उजड़ गया। पत्नी घर पर व्रत रखकर करवा चौथ पूजा की तैयारी कर रही थी, इसी बीच पति की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत पति की लाइन दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
थाना मगोर्रा के गांव नगला खेरा निवासी मानसिंह (34) बुधवार दोपहर एक बजे गांव में ही बिजली खंबे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके घर में शोक की लहर दौड़ गई। करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं। 

ये भी पढ़ें -  मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मानसिंह की मौत के बाद पत्नी सुनीता देवी, बेटा कृष्णा और कपिल के साथ बेटी भावना का रो-रोकर बुरा हाल है। जेई सतीश चंद्र ने बताया कि संविदा कर्मी की मौत की सूचना मिली है। वह बिना शटडाउन लिए काम कर रहा था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -  Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें