फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शर्त: साथ रहना है तो पत्नी को सीरियलों में काम करना छोड़ना पड़ेगा, शादी के चार साल बाद आई दरार

Sun, 12 May 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रेम विवाह के चार साल बाद पति और पत्नी के रिश्ते में ऐसी दरार आई कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। 
 
विज्ञापन
Woman - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पति और पत्नी के बीच विवाद का अजीब मामला सामने आया है। पति दिल्ली में नौकरी करता है, तो पत्नी ने सीरियल में काम करना शुरू कर दिया। पति को पत्नी का दूसरे शहरों में जाकर शूटिंग करना पसंद नहीं आया। इस वजह से विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस के पास तक जा पहुंचा। 
विज्ञापन


बाह निवासी युवक ने जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की युवती के साथ 2020 में प्रेम विवाह किया था। पति दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। शादी के बाद पत्नी को टीवी सीरियलों और वेब सीरीज में काम मिलने लगा। शूटिंग के लिए दूसरे शहरों में जाती है। इस दौरान पति की अन्य महिला से नजदीकी बढ़ गई। पति ने पत्नी से सीरियलों में काम करने से मना किया। मगर उसने एक बात भी नहीं मानी। 

विवाद इतना गढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने पति के दूसरी महिला के साथ फोटो दिखाए। पति ने तस्वीरें पुरानी होने का हवाला दिया। कहा कि अब उसके किसी से कोई संबंध नहीं हैं। अगर, पत्नी सीरियलों में काम करना छोड़ दे तो अपने साथ ले जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें