फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधानाध्यापक ने स्कूल की रसोइया के साथ की ऐसी हरकत, गुस्से से हुई आग बबूला; इस तरह सिखाया सबक

Sun, 12 May 2024 09:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

स्कूल की रसोइया से छेड़खानी करना प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने ग्रामीणों को बुलाकर चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया और थाने ले आई।  
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एक परिषदीय स्कूल में शनिवार को प्रधानाध्यापक पर रसोइया ने छेड़खानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों को बुलाकर चप्पलों से पिटाई कर दी। तुरंत ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को थाने ले आई। देर शाम प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मामला एक प्राथमिक का है। सुबह नौ बजे प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय में बैठे थे और सहायक अध्यापक कक्षों में बच्चों को पढ़ा रहे थे। उसी दौरान एक रसोइया ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। यह देखकर सभी सहायक अध्यापक और बच्चे भी कक्षों से बाहर निकल आए। ग्रामीण भी एकत्रित होने लगे। रसोइया की बात सुन ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर दिया। कुछ समय बाद उन्हें बाहर निकालकर लाए तो रसोइया चप्पलों से पिटाई करने लगी। रसोइया का कहना था कि प्रधानाध्यापक आए दिन छेड़खानी करता है। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

वहीं बीएसए आशीष कुमार पांडेय का कहना है कि खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह को जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें