फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: अदालत में तारीख पर जाने से पहले पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Fri, 19 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • अदालत में गुरुवार को होनी थी पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर सुनवाई 
  • आरोपी ने पत्नी को घर से बुलाकर मारी गोली, वारदात के बाद हुआ फरार
विज्ञापन
मृतका रंगोली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना किशनी क्षेत्र में एक युवक ने मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथियों के साथ कार से ससुराल आए युवक ने बुधवार रात पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग गया। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला राय चितायन निवासी रुपाली उर्फ रंगोली जोशी की शादी 18 जनवरी 2020 को जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सुदंरपुर निवासी मोहित राज के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने तक तो सबकुछ ठीक थे। इसके बाद दहेज के लिए दोनों में झगड़ा होने लगा।

आगरा कैसे बनेगी 'सेफ सिटी': महिलाओं और बच्चों पर अपराध में देश में 26वां स्थान, डराते हैं ये आंकड़े
विज्ञापन


दोनों में दूरियां इतनी बढ़ गईं कि मामला न्यायालय तक पहुंच गया। रुपाली अपने मायके नगला राय चितायन में रह रही थी। परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे मोहित अपने कुछ साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। उसने रुपाली को आवाज दी तो वह घर के बाहर चबूतरे पर आ गई। तभी दोनों में विवाद होने लगा।

विज्ञापन

इसी दौरान मोहित ने रुपाली के सीने पर गोली मार दी और वहां से साथियों  के साथ भाग गया।  गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के पिता रामौतार ने पति मोहित राज व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। अमर बहादुर, सीओ भोगांव, का कहना है कि पति के पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें