फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश, बात नहीं मानी तो पति ने इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें

Sat, 23 Jan 2021 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दीं। जब पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन


थाना मंटोला क्षेत्र की महिला का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न और खर्चे का केस वापस न लेने पर पति ने उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। ये फोटो अब वायरल हो गए हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मामले में थाना मंटोला पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना मंटोला क्षेत्र की महिला का निकाह आठ साल पहले नाई की मंडी निवासी युवक से हुआ था। पति की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। महिला ने पुलिस को बताया कि निकाह के एक साल बाद से ही पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती थी, तब उसे घर से निकाल दिया गया। मायके में ही उसने बेटी को जन्म दिया। पति ने बेटी का खर्चा उठाने के लिए भी रुपये नहीं दिए। वर्ष 2017 में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

महिला का आरोप है कि पति कोर्ट में समझौता और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। लेकिन, उसने केस वापस लेने से मना कर दिया। इस पर धमकी दे रहा है। पति ने जनवरी के पहले सप्ताह में उसके आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। ये फोटो पति ने ही खींचे थे। अब फोटो वायरल करके धमका रहा है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें