फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगा कलेजा; हत्या की वजह जान रह जाएंगे सन्न

Thu, 03 Jul 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां बेरहम पति ने गर्भवती पत्नी को छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाने में नमक कम होने पर पति ने पहले गर्भवती पत्नी की पीटा, फिर छत से धक्का दे दिया। सीढ़ियों से नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल और वहां से अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार दोपहर ढोलना क्षेत्र के गांव नगला ढक में हुई। मृतका ब्रजमाला (26) के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: रिमझिम से मिली राहत,  6 जुलाई तक तेज बारिश; मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी


 

खाने में नमक हो गया था कम
गांव नगला ढक निवासी ब्रजमाला का बुधवार दोपहर पति रामशरण से खाने में नमक कम पर विवाद हो गया। रामशरण ने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसने ब्रजमाला को छत से धक्का दे दिया। इससे वह सीढि़यों से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वह करीब पांच माह की गर्भवती थी। 

ये भी पढ़ें -  आगरा में हादसा: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दब गए लोग...मची चीख-पुकार; देखें वीडियो


 

अस्पताल लेकर पहुंची सास
ब्रजमाला की सास उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।एएसपी राजेश भारती ने बताया कि खाने में नमक के विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ब्रजमाला के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि वह स्वभाव में बेहद सीधी-साधी थी। 

ये भी पढ़ें -   हलवाई के बेटे का कत्ल: शराब पिलाई, एक दोस्त ने हाथ पकड़े, दूसरे ने सिर को ईंट से कुचला; जानें हत्या की वजह
 


शादी के बाद से ही करता था मारपीट
ब्रजमाला के पिता बादशाह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई जितेंद्र की भी होली से पहले बीमारी से मौत हो गई। मायके में मां शांतिदेवी और भाभी मीना बचे हैं। बड़ी बहन अर्चना की शादी ढोलना क्षेत्र के गांव सिसइया नगला में हुई है। उन्होंने बताया कि रामशरण उर्फ रामू शादी के बाद से ही ब्रजमाला को जमकर मारता-पीटता था। कई बार ब्रजमाला के मायकेवालों से रामशरण को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

भाई जितेंद्र की मौत के बाद रामशरण उससे अक्सर मारपीट करने लगा। ब्रजमाला उसके हर सितम सहती रही, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। इससे रामशरण की हिम्मत इतना ज्यादा बढ़ गई कि ब्रजमाला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें