फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पति: गांव की ही महिला संग बनाए अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो दी ये सजा

Mon, 08 Jan 2024 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाल दिया गया। ससुराल वाले भी पति का ही साथ दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज  कराई है।
 
विज्ञापन
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ससुराल वालों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इतना ही नहीं उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर साहनी निवासी नाजिश बेगम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति मोनिश के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब भी वह विरोध करती तो पति उसको मारता पीटता। अन्य ससुरालीजन भी पति को समझाने के बजाय उसका साथ देते आ रहे हैं। रविवार को सास खातून बेगम, जेठ इदरीश, बबलू, सोनी निवासी ततरई जनपद एटा ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। लाठी डंडे से पीटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पति व ससुरालीजन उसे काफी समय से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें