फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने दी जान: जिंदगी और मौत से जूझ रहा प्रेमी, दोनों ने एक साथ खाया था जहर; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 07:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रेमी युगल के विषाक्त खाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। वहीं  प्रेमी सुरजीत का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मोहल्ला जाटवपुरा में प्रेमी युगल के विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत और युवक को गंभीर हालत में रविवार को आगरा रेफर किया गया था। जिंदगी और मौत से जूझ रहे सुरजीत की सोमवार को भी हालत स्थिर बनी हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में उसका उपचार चल रहा है। प्यार में असफल होने की आशंका को लेकर मौत को गले लगाने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मान्धाती निवासी सुरजीत यादव हत्या के आरोप में वांछित था। अपनी प्रेमिका स्टाफ नर्स गार्गी यादव के पास किराए के मकान में चार दिन पहले आकर रहने लगा है। यहां छिपकर रहने के दौरान दोनों को लगा कि अब पुलिस से बचना मुश्किल है, तब दोनों ने मिलकर जान देने का फैसला लिया था। इस दौरान बनाए गए वीडियो के सामने आने से साफ हो चुका है। जबकि दोनों ने मिलकर एक ही पेज पर सुसाइड नोट लिखे थे।

एक तरफ गार्गी ने अपनी बात लिखी थी और दूसरी ओर सुरजीत ने दास्तां बयां की थी। पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा तो समझते देर नहीं लगी कि प्रेम में असफल होने की आशंका को लेकर उन्होंने खौफनाक कदम उठाया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रेमी युगल का वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद जांच के लिए कुछ भी शेष नहीं बचा है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। आगरा में ही इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें