ये कहना है पति का
वहीं पति का कहना है कि घर से झगड़ कर पत्नी शादी में दी हुई मोटरसाइकिल सहित दहेज का सारा सामान लेकर छह महीने पहले मायके आ गई। ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है।
ये भी पढ़ें - नर्स के प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार: बोलेरो से कुचल की थी हत्या; पति बनकर ले गया था लाश और कर दिया अंतिम संस्कार
पत्नी ने रखी ये शर्त
काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझौता हो गया है। पत्नी ने शर्त रखी है कि पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ही एटा स्थित ससुराल जाएगी।
ये भी पढ़ें- दुस्साहस: जूता कारोबारी पर हमला, फिल्मी स्टाइल में रोकी कार; फिर बरसाए डंडे
11 मामलों में हो गए समझौते
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए। 25 जोड़े उपस्थित हुए। 11 में समझौता हो गया। आठ मामलों में एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं अन्य को अगली तारीख दे दी गई।