इरादतनगर (आगरा)। सैंया मार्ग स्थित महाव चौराहे पर मंगलवार को टेंपो पलटने से उसमें सवार डरे लाल (55) की मौत हो गई। उनकी पत्नी मुन्नी देवी और अन्य सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब चार बजे सैंया से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो महाव चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान डरे लाल की मौत चुकी थी। जबकि उनकी पत्नी सहित अन्य सवारियां घायल हो गईं। संवाद