फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा एडीए कार्यालय, पांच घंटे बंधक रहे अधिकारी-कर्मचारी

Wed, 13 Oct 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में एडीए के आवंटित मकानों में अवैध रूप से रह रहे लोगों से मकान खाली कराने गई एडीए की टीम और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीए के जयपुर हाउस कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन
एडीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम में एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) के भवनों को खाली कराने गई टीम के भाजपा किसान मोर्चा नेता से विवाद और मारपीट की घटना से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को एडीए का घेराव कर लिया। पांच घंटे तक एडीए के कर्मचारी और अधिकारी बंधक बनाए रहे। रात 10 बजे एडीए उपाध्यक्ष के 24 घंटे के अंदर जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद घेराव खत्म किया गया। 

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण के जयपुर हाउस कार्यालय के गेट पर कार्यकर्ताओं ने ताला लगा दिया था। सभी एडीए के गेट पर धरने पर बैठ गए। जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने की मांग को लेकर उनकी अधिकारियों से तकरार होती रही। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पांच घंटे तक एडीए के कर्मचारी और अधिकारी बंधक बनाए रखे। 

आगरा: भाई-बहन ने धोखाधड़ी कर मृतक आश्रित कोटे पर पाई नौकरी, विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


सीओ लोहामंडी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन वह धरने से नहीं हटे। सीओ लोहामंडी ने एडीए उपाध्यक्ष से फोन पर बात कराई। उनके आश्वासन पर धरना खत्म किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारी गौरव राजावत, महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह था मामला
मंगलवार को एडीए की टीम शास्त्रीपुरम में भवन संख्या एलआईजी-178 को खाली कराने पहुंची थी। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के बिचपुरी मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह का परिवार रहता है। पुरुषोत्तम की गैर मौजूदगी में टीम उनके परिवार को दो दिन में खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट गई। पुरुषोत्तम सिंह शाम को घर की रजिस्ट्री लेकर एडीए पहुंचे तो जूनियर इंजीनियर बदन सिंह से उनकी तकरार हो गई। आरोप है कि जेई ने उनसे हाथापाई कर दी थी। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें