18 जून की रात में मिला था शव
जांच में सामने आई प्रेम कहानी
इसके बाद सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर के नेतृत्व में इंटेलीजेंसी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया। जांच में सामने आया कि चेतन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी शादी 12 जून को बागवाला क्षेत्र के एक गांव में हो गई। चेतन की पत्नी को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसके चलते झगड़ा होता था। प्रेमिका की शादी होने के बाद से घर पर खाना-पीना बंद कर दिया था। रिश्ते के चाचा सत्येंद्र उर्फ पप्पू ने तमंचा झाड़ियों में छिपाया था। उसको बरामद कर लिया गया है। साक्ष्य छिपाने वाले पर भी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Agra News: ताजनगरी में चार साल पहले दिखाया गया था हवाई दर्शन का ख्वाब, नहीं हो सका पूरा; जानें वजह
प्रेमिका ने साथ जाने से कर दिया था इन्कार
एसएसपी ने बताया कि शादी के बाद प्रेमिका पर साथ रहने के लिए चेतन ने दबाव बनाया। ये बात बरामद फोन की कॉल रिकॉर्ड से स्पष्ट हुई है। उसने इन्कार कर दिया तो दोस्तों से प्रेमिका को ले जाने में मदद मांगी गई थी, लेकिन सभी ने मना कर दिया। इससे बाद पूरी तरह से वह टूट गया।