ताजमहल के पूर्वी गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विशाल अजगर पर लोगों की नजर पड़ी। तत्काल ही सूचना वन विभाग और नगर निगम की टीम को दी गई। ताज के पास रहने वाले पहलवान ने अजगर का रास्ता रोक दिया। ताज में प्रवेश करने से पहले अजगर को पकड़ लिया।
आगरा में ताजमगर के पूर्वी गेट पर सुबह-सुबह विशाल अजगर दिखाई दिया। ये अजगर ताजमहल में प्रवेश कर रहा था। लोगों ने जब इसे देखा तो होश उड़ गए। तत्काल ही वन विभाग और नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय नागरिक ने अजगर को पकड़ लिया। तब वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पहलवान की मदद से अजगर को जंगल में छोड़ा गया।
पहलवान को भी करनी पड़ी मशक्कत
अजगर को पकड़ने वाले पहलवान सुंदर दुबे ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट है। उसे पकड़ने के लिए काफी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा। उसमें वजन भी काफी था। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।