फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: इलेक्ट्रिक बस और ऑटो में भिड़ंत, दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Fri, 18 Oct 2024 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जैंत क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस और ऑटो में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार सिटी बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन




शुक्रवार को थाना जैंत क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर स्थित मघेरा वाले हनुमान जी के आगे चौराहा पर तेज रफ्तार बस ने सामने से आते ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो में बैठे तीन लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो से निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल घायलों को डायल 112 की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मृतकों और घायलों की शिनाख्त का प्रयास किया गया। एक मृतक की राधा रमण के रूप में पहचान हुई, जबकि घायल जन्मभूमि लिंक रोड निवासी दीपक है। वहीं एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें