कैंटर और स्कॉर्पियो कार के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पुल के निकट भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
मथुरा के राया में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पुल के निकट कैंटर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर टक्कर हुई। दोनों की भिड़ंत के दौरान तेज धमाका हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मंगलवार सुबह नोएडा कट राया मथुरा रोड पर ये हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार शशि पत्नी आनंद, मनीषा पत्नी दलबीर सिंह, मोनू पुत्र विशंभर, रीना पत्नी अप्पू, चंद्रावती पत्नी हरि कृष्ण और ममता पत्नी मूलचंद निवासी बिहार नगर कॉलोनी अलीगढ़ घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भास्कर हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया है। घटना के संबंध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।