फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी मैनपुरी इलाके में पांच घंटे बद रही बिजली

Thu, 02 May 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी इलाके में बुधवार की देर शाम से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। 5 घंटे तक बिजली बंद रहने से लोग गर्मी में परेशान हुए। लाइन में दो जगह हुए फाॅल्ट के कारण कर्मचारियों को फाल्ट तलाश करके उनको सही करने के लिए काफी देर तक जूझना पड़ा। पांच घंटे बाद ही पुरानी मैनपुरी इलाके की आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार की रात 8 बजे के लगभग पुरानी मैनपुरी इलाके में ताल दरवाजे के पास लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे इलाके की आपूर्ति बंद हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने कंट्रोल रुम में जानकारी दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फाॅल्ट तलाश करने के बाद उसको सही करना शुरू किया। जब तक आपूर्ति चालू हो पाती तब तक इसी इलाके में दोबारा फाॅल्ट हो गया। जानकारी होने पर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रात 12 बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। रात को ही कचेहरी रोड पर भी लाइन में फाॅल्ट हो गया। लगभग दो घंटे बाद ही इस इलाके की आपूर्ति चालू हो सकी। पुरानी मैनपुरी इलाके के रहने वाले कल्लू मिश्रा, महेश धोबी, प्रसून मिश्रा, लल्ला गुप्ता का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही इस इलाके में फाल्ट होने शुरू हो जाते हैं। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें